Bihar Police Constable Exam Pattern 2026: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 बिहार के लाखो युवाओ के लिए एक बहुत ही बड़ा सुनहरा अवसर होता हैं| हर साल Central Selection Board of Constable (CSBC) के तरफ से कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाता हैं|
इस परीक्षा में अभ्यार्थी को सफल होने के लिए परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया और फिजिकल टेस्ट की सही जानकारी होना बहुत जरूरी है। आज मैं आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Bihar Police Exam Pattern 2026 की लिखित परीक्षा, PMT, PET और फाइनल मेरिट लिस्ट से जुड़ी सभी जानकारी आसान और स्पष्ट भाषा में विस्तार से बताएंगे।
Bihar Police Constable Exam Pattern 2026 Overview
| बिंदु | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती बोर्ड | CSBC, Bihar |
| पद | Constable |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा → PMT → PET |
| लिखित परीक्षा | 100 प्रश्न, 100 अंक (Qualifying) |
| समय | 2 घंटे |
| नेगेटिव मार्किंग | नहीं |
| क्वालिफाइंग अंक | 30% |
| PMT | ऊंचाई व छाती माप |
| PET | दौड़, गोला फेंक, ऊंची कूद |
| फाइनल मेरिट | केवल PET अंकों पर |

Bihar Police Constable Selection Process 2026 (चयन प्रक्रिया)
Bihar Police Constable भर्ती 2026 का आयोजन Central Selection Board of Constable (CSBC) के माध्यम से किया जाता हैं| इस भर्ती का मुख्य उदेश्य योग्य, शारीरिक रूप से फिट और मानसिक रूप से सक्षम उम्मीदवारों का चयन करना है। कांस्टेबल भर्ती में चयन प्रक्रिया कुल चार (4) चरणों में पूरी की जाती हैं| उम्मीदवार को हर चरण पास करना अनिवार्य हैं| Bihar Police Exam Pattern 2026
चरण 1: लिखित परीक्षा (Written Examination)
Bihar Police Constable भर्ती का पहला चरण लिखित परीक्षा होता हैं| इस लिखित परीक्षा का मुख्य उद्देश्य उम्मीदवार की सामान्य शैक्षणिक योग्यता और सामान्य ज्ञान का मूल्यांकन करना होता है। यह परीक्षा पुरे 2 घंटे की आयोजित की जाती हैं, जिसमे कुल 100 Objective Type (MCQ) प्रश्न पूछे जाते हैं|
इस परीक्षा में किसी भी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं होती हैं, और परीक्षा का आयोजन Offline (OMR Sheet) के माध्यम से की जाती हैं| इस लिखित परीक्षा में पास होने के लिए कम से कम 30% अंक लाना अनिवार्य है।
- परीक्षा प्रकार: Objective Type (MCQ)
- कुल प्रश्न: 100
- कुल अंक: 100
- समय अवधि: 2 घंटे
- परीक्षा मोड: Offline (OMR Sheet)
- नेगेटिव मार्किंग: नहीं
चरण 2: शारीरिक माप परीक्षण (PMT – Physical Measurement Test)
बिहार पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीद्वारो को PMT के लिए बुलाया जाता है| इस टेस्ट में अभ्यार्थी की ऊंचाई और छाती की जांच की जाती है। इस मापदंड में पुरुष उम्मीदवार की ऊंचाई सामान्य / OBC / EBC के लिए 165 सेमी और SC / ST के लिए 160 सेमी होना चाहिए और छाती बिना फुलाए 81 सेमी और फुलाकर 86 सेमी होना चाहिए|
वही महिला उम्मीदवार ऊंचाई (सभी वर्ग के लिए ) 155 सेमी होना चाहिए एवं इसके अलावा छाती माप लागू नहीं की जाती हैं| Bihar Police Exam Pattern 2026
पुरुष उम्मीदवार
- ऊंचाई:
- सामान्य / OBC / EBC: 165 सेमी
- SC / ST: 160 सेमी
- छाती:
- बिना फुलाए: 81 सेमी
- फुलाकर: 86 सेमी
महिला उम्मीदवार
- ऊंचाई (सभी वर्ग): 155 सेमी
- छाती माप: लागू नहीं
नोट: PMT केवल Qualifying होता है। इसमें कोई अंक नहीं दिए जाते, लेकिन इसमें फेल होने पर उम्मीदवार प्रक्रिया से बाहर हो जाता है।
चरण 3: शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET – Physical Efficiency Test)
Bihar Police Constable भर्ती में PET सबसे महत्ब्पूर्ण चरण होता है, क्यूंकि अभ्यार्थी का अंतिम चरण इसी के अंको के आधार पर आधारित होता हैं| इस प्रक्रिया में दौड़, गोला फेक और ऊँची कूद का आयोजन किया जाता है|
अगर PET में सबसे पहले दौड़ की बात करे तो पुरुष 1.6 किमी दौड़ – 6 मिनट तथा महिला 1 किमी दौड़ – 5 मिनट में तय करना होता हैं| उसके बाद गोला फेक में पुरुष 16 पाउंड – न्यूनतम 16 फीट तथा महिला न्यूनतम 3 फीट फेकना निर्धारित हैं| इसके अलावा ऊँची कूद में पुरुष न्यूनतम 4 फीट तथा महिला को न्यूनतम 3 फीट कूदना होता हैं|
दौड़ (Running Test)
- पुरुष: 1.6 किमी दौड़ – 6 मिनट
- महिला: 1 किमी दौड़ – 5 मिनट
गोला फेंक (Shot Put)
- पुरुष: 16 पाउंड – न्यूनतम 16 फीट
- महिला: 12 पाउंड – न्यूनतम 12 फीट
ऊंची कूद (High Jump)
- पुरुष: न्यूनतम 4 फीट
- महिला: न्यूनतम 3 फीट
चरण 4: फाइनल मेरिट लिस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
बिहार पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा , PMT और PET पास करने के बाद अभ्यार्थी का अंतिम रूप से डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन होने के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाती हैं| Bihar Police Exam Pattern 2026
मेरिट लिस्ट केवल PET में प्राप्त अंकों के आधार पर बनती हैं इस मेरिट लिस्ट में लिखित परीक्षा के अंक शामिल नहीं होते हैं| डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन में दोचुमेट्स डॉक्यूमेंट सही पाए जाने पर उम्मीदवार का अंतिम चयन किया जाता है।
Bihar Police Written Exam Pattern 2026 (लिखित परीक्षा पैटर्न)
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 में लिखित परीक्षा चयन प्रक्रिया का पहला और अनिवार्य चरण होता हैं | यह परीक्षा सुनिश्चित करने का उद्देश्य हैं की उम्मीदवार के पास बुनियादी शैक्षणिक ज्ञान, सामान्य समझ और सामान्य जागरूकता है या नहीं।

हालाँकि आपकी जानकारी के लिए बता दे की यह परीक्षा Qualifying nature की होती है, लेकिन फिर भी अभ्यार्थी को इसके पास किये बिना PMT और PET जैसे अगले चरणों में शामिल नहीं हो सकते हैं|
Bihar Police Written Exam 2026 – पूरा पैटर्न
| बिंदु | विवरण |
|---|---|
| परीक्षा का प्रकार | Objective Type (बहुविकल्पीय प्रश्न – MCQ) |
| कुल प्रश्न | 100 |
| कुल अंक | 100 |
| समय अवधि | 2 घंटे |
| परीक्षा मोड | Offline (OMR Sheet आधारित) |
| प्रश्न स्तर | 10वीं कक्षा (मैट्रिक) |
| नेगेटिव मार्किंग | नहीं |
| क्वालिफाइंग अंक | न्यूनतम 30% (30 अंक) |
Bihar Police Constable Exam Syllabus 2026
Bihar Police Constable भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा का सिलेबस मैट्रिक (10वीं) स्तर पर आधारित होता है। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य उम्मीदवारों की सामान्य शिक्षा, तार्किक समझ, भाषा ज्ञान और सामान्य जागरूकता को परखना होता है।

विषय अनुसार पूरा सिलेबस (Subject-Wise Detailed Syllabus)
बिहार पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा में कुल 6 मुख्य विषय से प्रश्न पूछे जाते है, जिसका पूरा विवरण नीचे दिया गया हैं| Bihar Police Exam Pattern 2026
हिंदी भाषा (Hindi Syllabus – Detailed)
- हिंदी व्याकरण की मूल बातें
- संधि (स्वर संधि, व्यंजन संधि)
- समास
- उपसर्ग और प्रत्यय
- पर्यायवाची शब्द
- विलोम शब्द
- अनेक शब्दों के लिए एक शब्द
- मुहावरे और लोकोक्तियां
- शब्द शुद्धि
- वाक्य शुद्धि
- अपठित गद्यांश (Reading Passage)
अंग्रेज़ी भाषा (English Syllabus – Detailed)
- Vocabulary
- Synonyms & Antonyms
- One Word Substitution
- Sentence Improvement
- Error Detection
- Fill in the Blanks
- Tenses
- Articles
- Prepositions
- Active & Passive Voice
- Direct & Indirect Speech
- Reading Comprehension
गणित (Mathematics Syllabus – Detailed)
- संख्या पद्धति (Number System)
- दशमलव और भिन्न
- प्रतिशत
- अनुपात और समानुपात
- औसत
- लाभ और हानि
- समय और कार्य
- समय, गति और दूरी
- साधारण ब्याज
- चक्रवृद्धि ब्याज
- क्षेत्रमिति (Area & Volume)
- त्रिभुज, चतुर्भुज, वृत्त
- साधारण बीजगणित (Basic Algebra)
विज्ञान (Science Syllabus – Detailed)
(A) भौतिकी (Physics)
- गति और नियम
- बल और न्यूटन के नियम
- कार्य, ऊर्जा और शक्ति
- ऊष्मा
- प्रकाश
- ध्वनि
- विद्युत और चुंबकत्व
(B) रसायन विज्ञान (Chemistry)
- पदार्थ और उसकी अवस्थाएं
- रासायनिक अभिक्रियाएं
- अम्ल, क्षार और लवण
- धातु और अधातु
- कार्बन और उसके यौगिक
- ईंधन और ऊर्जा स्रोत
(C) जीवविज्ञान (Biology)
- कोशिका
- मानव शरीर
- पाचन तंत्र
- श्वसन तंत्र
- रक्त परिसंचरण
- पर्यावरण और पारिस्थितिकी
- पोषण और रोग
सामाजिक विज्ञान (Social Science Syllabus – Detailed)
इतिहास
- भारत का स्वतंत्रता संग्राम
- 1857 की क्रांति
- महात्मा गांधी और राष्ट्रीय आंदोलन
- प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं
भूगोल
- भारत का भौगोलिक स्वरूप
- जलवायु
- नदियां और पर्वत
- प्राकृतिक संसाधन
- कृषि और उद्योग
राजनीति विज्ञान
- भारतीय संविधान
- मौलिक अधिकार
- मौलिक कर्तव्य
- केंद्र और राज्य सरकार
- पंचायती राज व्यवस्था
अर्थशास्त्र
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- विकास और योजनाएं
- गरीबी और बेरोजगारी
- सरकारी योजनाएं
सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स (GK & CA – Detailed)
- भारत का सामान्य ज्ञान
- बिहार राज्य से संबंधित GK
- राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
- खेल और खिलाड़ी
- पुरस्कार और सम्मान
- महत्वपूर्ण दिवस
- सरकारी योजनाएं
- बजट (बेसिक जानकारी)
लिखित परीक्षा की तैयारी कैसे करें?
बिहार पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा भले ही qualifying हो, लेकिन इस परीक्षा को बिना सही तैयारी के पास कर पाना मुश्किल हो जाता हैं| यह परीक्षा सही रणनीति, सही सिलेबस और नियमित अभ्यास से इस परीक्षा को आसानी से क्लियर किया जा सकता है।
- परीक्षा में 100 प्रश्न / 100 अंक होते हैं
- समय: 2 घंटे
- न्यूनतम 30% अंक लाना जरूरी है
- कोई negative marking नहीं होती
- सिलेबस 10वीं स्तर का होता है, इसलिए गहराई में जाने की जरूरत नहीं, basic clear रखें।
- Bihar Police लिखित परीक्षा के लिए सबसे भरोसेमंद स्रोत NCERT (कक्षा 9–10) हैं।
Bihar Police Constable Exam Pattern 2026 FAQ
Bihar Police Constable लिखित परीक्षा का स्तर क्या होता है?
लिखित परीक्षा का स्तर 10वीं (मैट्रिक) कक्षा के बराबर होता है।
लिखित परीक्षा में कुल कितने प्रश्न पूछे जाते हैं?
लिखित परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाते हैं और कुल 100 अंक होते हैं।
क्या लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है?
नहीं, Bihar Police लिखित परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है।